{"_id":"666763e5236f7ae421040066","slug":"transport-corporation-will-recruit-200-drivers-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-116401-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: परिवहन निगम 200 चालकों की करेगा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: परिवहन निगम 200 चालकों की करेगा भर्ती
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ परिक्षेत्र के अधीन जिले के सातो डिपो आजमगढ़, डाॅ. अंबेडकर, बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, मऊ और शाहगंज में अब चालकों की किल्लत दूर होने वाली है। परिवहन निगम की ओर से चालकों की भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से एक बार फिर कैंप लगाकर संविदा पर रोडवेज बस चालकों की भर्ती शुरु की है।
आजमगढ़ क्षेत्र परिक्षेत्र में कुल सात डिपो आते हैं। इनमें आजमगढ़ डिपो, डा. अंबेडकर, बलिया, बेल्थरा, दोहरीघाट, मऊ व शाहगंज डिपो शामिल है। आजमगढ़ डिपो में करीब 60 निगम व 34 अनुबंधित बसें हैं। वहीं डा. अंबेडकर डिपो के बेड़े में 58 निगम व 23 अनुबंधित, बलिया में 46 निगम व 28 अनुबंधित, बेल्थरा में 38 निगम और दो अनुबंधित, दोहरीघाट में 40 निगम व एक अनुबंधित, मऊ में 41 निगम व नौ अनुबंधित और शाहगंज में 26 निगम व 10 अनुबंधित बसें शामिल हैं। उक्त बसों के संचालन के लिए करीब 200 संविदा चालकों की जरूरत है। लेकिन, इसके सापेक्ष डिपो में चालकों की कमी है। पूर्व में कैंप लगाकर चालकों की भर्ती हुई थी लेकिन पूरा नहीं हुआ था। एक बार फिर से चालकों की भर्ती के लिए आजमगढ़ समेत अन्य डिपो की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया है।
चालकों की भर्ती के लिए कैंप लगाए गए हैं। चालक भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम दो साल पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है और वह आठवीं कक्षा पास होना चाहिए। - मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम आजमगढ़।
विज्ञापन
इन डिपों में रिक्त पड़े इतने पदों पर होगी भर्ती
बलिया : 40 संविदा चालक
बेल्थरा : 20 संविदा चालक
मऊ : 25 संविदा चालक
दोहरीघाट : 25 संविदा चालक
शाहगंज : 10 संविदा चालक
आजमगढ़ : 40 संविदा चालक
डॉ. अंबेडकर नगर : 40 संविदा चालक