{"_id":"6a416e13c57cab726c0732c4","slug":"training-provided-for-the-digital-learning-program-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152658-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के लिए दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के लिए दिया गया प्रशिक्षण
सगड़ी के जमीन हरखोरी धनछुला स्थित कालिका मंदिर पर भाजपा की बैठक में उपस्थित लोग। संवाद
Link Copied
सगड़ी। धनछुला जमीन हरखोरी स्थित मां कालिका मंदिर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के अजमतगढ़ मंडल की बैठक हुई। बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम सीखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से सरल ऐप, मन की बात कार्यक्रम, बैठक की ऑनलाइन उपस्थिति सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यों को आसानी से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने सशक्त मंडल निर्माण के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर तकनीकी सहयोगी नियुक्त करने तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
मंडल प्रभारी विपिन राय ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज करते हुए ऑनलाइन प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान अलका मिश्रा (ब्लॉक प्रमुख, अजमतगढ़), महावीर सिंह, अमित राय, कृष्णकांत राय, जगजीवन राय, परितोष जायसवाल, राधेश्याम, अनुराग मिश्रा, अजय मिश्रा, मृत्युंजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।