{"_id":"5ec1377f8ebc3e90420455be","slug":"train-arrived-with-3016-laborers-in-azamgarh-from-patiala-and-alwar-azamgarh-news-vns5253246100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला व अलवर से 3016 मजदूरों को लेकर पहुंची श्रमिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला व अलवर से 3016 मजदूरों को लेकर पहुंची श्रमिक ट्रेन
विज्ञापन
अपने-अपने घरों को जाने के लिए लोग बसों की तरफ भागते हुए।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रवासी श्रमिकों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को आजमगढ़ पहुंची। एक ट्रेन पटियाला से सुबह छह बजे तो दूसरी राजस्थान के अलवर से दोपहर 12.40 बजे पहुंची। दोनों ट्रेनों से कुल 3016 यात्री पहुंचे, जिसमें 1280 मजदूर आजमगढ़ के व 1736 मजदूर अन्य जनपदों के है। सभी की स्टेशन पर जांच की गई और फिर शेल्टर होम भेज कर दो दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। दो दिनों के बाद इन्हें घर भेज कर होम क्वारंटीन करा दिया जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे आजमगढ़ स्टेशन पर पंजाब के पटियाला से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। इस ट्रेन में कुल 1450 प्रवासी मजदूर सवार थे। दूसरी ट्रेन राजस्थान के अलवर से दोपहर 12.40 बजे पहुंची, जिसमें कुल 1566 मजदूर थे। सभी श्रमिकों को स्टेशन पर ही नाश्ता व पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद अन्य जिलों के श्रमिकों को बसों से उनके जिले रवाना कर दिया गया तो वहीं जिले के श्रमिकों को शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन कर दिया गया।
बसों से पहुंचे 1369 प्रवासी मजदूर
आजमगढ़। ट्रेन के साथ ही बसों से भी प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी है। शनिवार की शाम छह बजे से रविवार की सुबह छह बजे तक कुल 1369 प्रवासी श्रमिक बसों से जिले में पहुंचे। सभी की रोडवेज पर ही जांच की गई और इसके बाद उन्हें शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन करा दिया गया। इन यात्रियों में महाराष्ट्र से 277, गुजरात से 627, पंजाब से 126, हरियाणा से 128, दिल्ली से 74, राजस्थान से तीन, तमिलनाडु से 30, तेलंगाना से 14, आन्ध्र प्रदेश से एक, केरल से 18, पं0 बंगाल से छह, चंडीगढ़ से 01, अलीगढ़ से 23, गाजियाबाद से 28, बिजनौर से तीन, लखनऊ से पांच व बुलंदशहर से पांच प्रवासी मजदूर आये हैं।