फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trailer trampled old man riding a bicycle, died on the spot

ट्रेलर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत

Fri, 19 Feb 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Trailer trampled old man riding a bicycle, died on the spot
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर-फरिहां मोड़ पर शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के समय वृद्ध साइकिल से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर ब्लाक परिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कंपाउंडर के पद से सेवानिवृत्त 82 वर्षीय शिव कुमार सिंह चौहान पुत्र स्व. महंगू चौहान निवासी जमीन मोहम्मदपुर (बिरही) थाना गंभीरपुर शुक्रवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहे थे। अभी वे मोहम्मदपुर-फरिहां मोड़ पर ही पहुंचे थे कि एक ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। सिर पर से ट्रेलर का पहिया गुजर जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कोई संतान नहीं थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed