फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tower was running by illegal power connection, worker died due to current

कटिया कनेक्शन से चल रहा था टॉवर, करंट से कर्मी की मौत

Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tower was running by illegal power connection, worker died due to current
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव में प्राइवेट कंपनियों का संयुक्त टॉवर लगा हुआ है। इस टॉवर की देखरेख गांव का ही युवक करता है। बताया जाता है कि टॉवर कटिया कनेक्शन के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। जिसके चलते लाइट आने व जाने पर देखरेख करने वाला युवक जाकर कटिया लगाता व हटाता था। शुक्रवार को भी वह लाइट आने पर जेनरेटर बंद कर कटिया लगाने गया। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद कंपनी के कर्मचारी टॉवर पर पहुंचे तो उसे मृत देखा और शोर मचाते हुए मौके से फरार हो गए। शोर सुन कर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकिया भगवानपुर गांव में लगे टॉवर पर गांव का 26 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र रामसूरत काम करता था। टॉवर पर कटिया कनेक्शन था, जिसके चलते लाइट आने व जाने पर प्रमोद जाकर जेनरेटर आन व ऑफ करने के साथ ही कटिया हटाता व लगाता था। उसके अनुपस्थिति में उसकी बहन गुड़िया भी कई बार कटिया लगाने गई हुई थी। शुक्रवार को कटिया लगाते समय प्रमोद करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर बार टॉवर के दो अन्य कर्मी भी कुछ काम से मौके पर पहुंचे तो प्रमोद को मृत पड़ा देख उनके होश उड़ गए वे शोर मचाते हुए मौके से भाग खड़े हुए। शोर सुन कर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो प्रमोद को टॉवर परिसर में मृत पड़ा देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के बहन गुडिया का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी टॉवर कंपनी वालों ने स्थाई कनेक्शन नहीं लिया। कटिया लगावा व हटवा कर ही काम चला रही थी। जिसके चलते ही करंट की चपेट में आने से उसके भाई की मौत हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed