फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tourism officer said, ask for a written answer, it will be given

पर्यटन अधिकारी बोले, लिखित रूप से मांगिए जवाब, दिया जाएगा

Sat, 12 Nov 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tourism officer said, ask for a written answer, it will be given
रानी की सराय के अवंतिकापुरी में नहीं चालू हुआ है आरओ प्लांट। संवाद - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। अवंतिकापुरी आंवक धाम में कराए गए विकास कार्यों में सामने आई धांधली पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर भी कुछ बोलने से बचते नजर आए। फोन पर बातचीत में उनका कहना था कि मामला पुराना है कार्यदायी संस्था ने इसे प्रबंध समिति को हैंडओवर कर दिया है। बिना कार्य पूर्ण हुए कैसे हैंडओवर हो गया वहीं बता पाएंगे। यदि आपको इसके बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो लिखित रूप से मांगिए जवाब दिया जाएगा।’ रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र में स्थित अवंतिकापुरी धाम में भारत सरकार के अध्यात्मिक परिपथ-1 योजना के तहत वर्ष 2017-18 के अंतर्गत टॉयलेट ब्लॉक, पाथ-वे, घाट, रेन सेल्टर, बाथिंग एंड चैंजिंग रूम, पौधरोपण व लैंडस्केपिंग, अप्रोच रोड, सोलर लाइट, बैंचेज व डस्टबिन आदि कार्य कराए जाने थे। कार्यदायी संस्था ने बिना निर्माण पूर्ण कराए ही 233.95 लाख का भुगतान कर लिया। इतना ही नहीं कार्यदायी संस्था ने 31 दिसंबर 2020 को पूर्ण कराते हुए पांच नवंबर वर्ष 2021 को अध्यक्ष प्रबंध समिति राजा जन्मेजय पावन यज्ञ शक्ति अवंतिकापुरी आवंक को हैंडओवर कर दिया है। जबकि प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण न होने के कारण हैंडओवर नहीं लिया है। इसमें फर्जीवाड़ा किया गया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बनने के बाद से अभी तक शौचालय में कार्यदायी संस्था द्वारा ताला बंद किया गया है। इसका प्रयोग नहीं किया गया है। यही हाल आरओ का है। लाखों रुपये खर्च कर अभी तक इसे भी चालू नहीं किया गया है। ठेकेदार राघवेंद्र सिंह का कहना है कि वर्ष 2017-18 में हमारे द्वारा विकास कार्य कराए हैं। कोरोना के कारण व बजट की समस्या के चलते अभी कार्य पूरे नहीं हुए हैं। यह हमारी गलती है कि बिना कार्य पूरे कराए हैंडओवर कर दिया गया है। 15 दिन के अंदर सभी कार्य पूरे करा दिए जाएंगे। -

रानी के सराय के अवंतिकपुरी में अधूरा रैनबसेरा। संवाद

रानी के सराय के अवंतिकपुरी में अधूरा रैनबसेरा। संवाद- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed