फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tired of illness, the young man committed suicide

बीमारी से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, the young man committed suicide
बीमारी से तंग आकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के पाकेट से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें युवक ने लिखा है कि मैं कई बीमारियों से ग्रसित रहने के कारण तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें परिजन का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के सुमहाडीह गांव निवासी रमेश कुमार शर्मा (35) बुधवार की सुबह अपने घर से निकले थे। बृहस्पतिवार को पुल सराय स्थित एक चाय की दुकान के बाहर अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रम्हदीन पांडेय मौके पर पहुंच गए। जहां युवक मृत अवस्था में था। युवक ने मृतक के पाकेट को चेक किया तो उससे सुसाइट नोट बरामद हुआ। जदिसमे युवक ने लिखा था कि ‘मैं कई बीमारियों से ग्रसित रहने के कारण तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। आत्महत्या के मामले में मेरे किसी भी परिजन का दोष नहीं है। मैं अपनी पत्नी रानी और बेटे अंशुमान से बहुत प्यार करता हूं। आत्महत्या करते हुए हमे बहुत दुख हो रहा है।’ उधर मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है। उसकी मृत्यु कैसे हुई है। हालांकि उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट से पता चलता है कि उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed