फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tiranga Yatra took place in honor of the army, people showered flowers

Azamgarh News: सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों ने की पुष्पवर्षा

Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra took place in honor of the army, people showered flowers
आजमगढ़। पहलगाम घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। उनके कई ठिकानों को जमींदोज कर दिया। सेना के पराक्रम पर जिले में तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम जारी है। लाटघाट में भाजपा हरैया मंडल अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बीडीओ रबि कुमार ने ने किया। इस मौके पर रेनू गोस्वामी, कैलाश गिरी, सुनीता पटेल, अंजना आदि मौजूद थे। पल्हना में ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में पल्हना से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पल्हना तिराहे पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष छाया गौड़ व मंडल मंत्री सीता यादव के साथ महिलाओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने तिरंगा अपने हाथों में लेकर पल्हना बाजार में पदयात्रा किया। सगड़ी में क्षेत्र के जीयनपुर बाजर से सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अहरौला में ऑपरेशन सिंदूर व सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अहरौला तिराहे से तिरंगा यात्रा निकल कर मतलूबपुर, पकड़ी, होते हुए चांदनी चौक पहुंची। फूलपुर में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, रत्नेश बिंद के नेतृत्व में श्रीराम लीला मैदान से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। नपं अध्यक्ष ने कहा कि सेना का शौर्य और बलिदान देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

देवगांव में भारतीय सेना के पराक्रम और सम्मान को समर्पित लालगंज नगर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नीलम सोनकर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य संचिता श्री चौहान और संयोजक लालगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह रहे। नीलम सोनकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना ने विश्व में देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed