फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Time for a change in the table put jam

टाइम टेबुल में बदलाव के लिए लगाया जाम

Tue, 24 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Time for a change in the table put jam
पूर्वाचल विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा सारिणी में बदलाव की मांग पर सुनवाई न होने से नाराज छात्र सोमवार को सड़क पर उतर गए। छात्रों ने शिब्ली महाविद्यालय  गेट के सामने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद मौके पर पहुंचे, उन्होंने छात्रों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा जारी परीक्षा सारणी में एक विषय और दूसरी विषय की परीक्षा में कोई अंतराल नहीं दिया गया है। जारी परीक्षा सारणी का छात्रों ने विरोध किया।
विज्ञापन


 साथ ही उसमें परिवर्तन की मांग किया। इस दौरान छात्रों का एक जत्था डीएम कार्यालय जाकर उन्हें भी ज्ञापन सौंप चुका है। सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परिणामस्वरुप आक्रोशित छात्रों ने कालेज गेट के सामने चक्का जाम कर दिया। जाम का नेतृत्व शिब्ली महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शीला यादव ने किया।

 सोमवार की सुबह 10.30 बजे छात्रों के द्वारा किया गया जाम दोपहर तक चला। छात्रों के द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी और एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद मौके पर पहुंचे।

एसडीएम ने छात्रों को समझाया, साथ ही मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस पर दोपहर 12 बजे जाम समाप्त हुआ।

इस मौके पर हरिकेश यादव, सिद्धनाथ सिंह, विनीत सिंह, लालजीत यादव, उपेंद्र पांडेय, उत्कर्ष सिंह, विवेक सिंह, महताब आलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed