Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   House constructed, leftover materials and garbage thrown on the roadside

Azamgarh News: घर का कराया निर्माण, बची सामग्री और कूड़े को सड़क की पटरी पर फेंका

Wed, 04 Nov 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
House constructed, leftover materials and garbage thrown on the roadside
मातबरगंज में सड़क के किनारे पड़ी ईंटें। संवाद - फोटो : Samvad
नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे लोगों ने अपना आवास बनाने के लिए भवन सामग्री गिराई। भवन तो बना लिया, लेकिन निर्माण के बाद बची सामग्री को सड़क की पटरी पर रखकर छोड़ दिया। इसे न तो नगरपालिका ने उठाया और न ही भवन स्वामी ने हटाने की जहमत उठाई।
विज्ञापन

अब यह सामग्री आवागमन में बाधक बन रही है। इससे कई जगह हादसे भी हो चुके हैं। शहर की सड़कें पहले से ही संकरी हैं। इन सड़कों पर जब दो वाहन गुजरते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है। हालत यह होती है कि जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रही-सही कसर लोग खुद ही पूरी कर रहे हैं। सड़क पर सीमेंट, बालू और ईंट गिरवाकर लोग मकान का निर्माण कराते हैं। इसके बाद बची-खुची सामग्री को सड़क पर ढेर के रूप में छोड़ देते हैं। इसके कारण समस्या और बढ़ जाती है। शहर में ऐसे लगभग 12 से 15 स्थान हैं, जहां सड़कों के किनारे सामग्री या घरों का मलबा रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऐसे लोग जो अपने मकान की मरम्मत कराते हैं, वे लोग भी मरम्मत के दौरान निकलने वाले कचरे को सड़क के किनारे पटरी पर ही रख देते हैं। नगरपालिका के कर्मी भी इस कचरे को उठाने की जहमत नहीं उठाते।
इसका परिणाम यह होता है कि कचरा, ईंट और बालू सड़कों के किनारे पड़े रहकर लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करते हैं और जाम की समस्या का कारण बनते हैं। नगर क्षेत्र में संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा मंगलवार को की गई पड़ताल में लगभग 12 जगहों पर ऐसे ही कचरे, ईंट और बालू आदि पटरी पर रखे हुए पाए गए।
नगर के खत्री टोला में एक स्थान पर मकान के निर्माण के लिए बालू गिराया गया है। निर्माण कराने वाले ने बालू तो गिराया, लेकिन उसे समेटने की जरूरत नहीं समझी। हालत यह है कि यह बालू सड़क की पटरी से लेकर सड़क तक फैला हुआ है।
00
जामा मस्जिद के पास रखी निर्माण के बाद बची ईंटें
नगर का जामा मस्जिद एरिया काफी व्यस्त रहता है। पूरे दिन इस मार्ग से हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। इस मार्ग पर किसी व्यक्ति द्वारा घर के निर्माण के लिए ईंट गिरवाई गई थी। उसने मकान का निर्माण तो करा लिया, लेकिन सड़क पर बची हुई ईंटें उसी तरह पूरी पटरी को घेरे हुए पड़ी हैं।
00
रैदोपुर दुर्गा मंदिर के पास लगा ईंट और कूड़े का ढेर
नगर के रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां सड़क की पटरी पर ही ईंटों का ढेर लगा हुआ है। वहीं, उसके पास ही कूड़ा भी काफी मात्रा में जमा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर के मातबरगंज मोहल्ले में भवन निर्माण के लिए बालू और ईंट गिराया गया है। ईंट तो पटरी पर लगी हुई हैं, लेकिन बालू पटरी से लेकर सड़क तक फैला हुआ है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। भवन निर्माण कराने वाले ने बालू को समेटने की जरूरत तक नहीं समझी है।
00
हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
-निजामाबाद के रहने वाले अनिल कुछ दिन किसी काम से शहर की तरफ आए थे। मातबरगंज से मुड़कर जब वह गुरुटोला होते हुए शिब्ली चौराहे तक जाने लगे, तभी गुरुटोला के पास बीच सड़क पर सांड़ आ गया। उससे बचने के लिए वह पटरी की तरफ गए, लेकिन ईंट रखी होने के कारण वहां नहीं जा सके। सांड़ के धक्के से गिर गए।
-हरिऔध नगर निवासी आशुतोष चंद्रमोहन 15 दिन पूर्व किसी कार्य से पुरानी सब्जी मंडी चौक होते हुए रोडवेज की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक जगह पर बालू गिरा हुआ था। तभी अचानक आगे-आगे चल रहे ई-रिक्शा ने ब्रेक लगाया। जब इन्होंने ब्रेक लगाया तो बालू पर गाड़ी फिसल गई और वे गिर गए। हालांकि, अधिक चोट नहीं लगी।

00
बोले लोग
-शहर की सड़कों की चौड़ाई पहले ही कम है। ऐसे में पटरियों पर रखे ये मलबे आवागमन में परेशानी का सबब बनते हैं। -रजनीश राय, हीरापट्टी।
सड़कों पर मकान बनाने के लिए जो सामान गिरवाया जाता है, उसे तुरंत हटाना चाहिए। अन्यथा यह परेशानी और दुर्घटना का कारण बनता है। -ओमप्रकाश अग्रवाल, चौक।
-लोग घरों से मलबा निकालकर सड़कों पर रख देते हैं। यह गलत है। नगरपालिका को इन मलबों को हटाना चाहिए। -डीपी तिवारी, दलालघाट।
यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को स्वच्छ रखें। सड़क पर गिरे सामान को हमें खुद हटवाना चाहिए। -सूरज जायसवाल, ठंडी सड़क।
00 वर्जन
सड़कों के किनारे अगर कोई घर की मरम्मत कराकर मलबा गिराता है तो उसे हटाने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। हम उसे दिखवाते हैं। अगर ऐसा है, तो उसे हटवाया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, ईओ नपा आजमगढ़।

मातबरगंज में सड़क के किनारे पड़ी ईंटें। संवाद

मातबरगंज में सड़क के किनारे पड़ी ईंटें। संवाद- फोटो : Samvad

मातबरगंज में सड़क के किनारे पड़ी ईंटें। संवाद

मातबरगंज में सड़क के किनारे पड़ी ईंटें। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed