{"_id":"582ca7404f1c1b553690002a","slug":"tight-security-for-bjp-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा रैली के लिए कड़ी सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा रैली के लिए कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आईटीआई मैदान में गुरुवार को आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसमें भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा का खाका बुधवार को ही तैयार कर लिया गया। सुरक्षा में चार एडिशनल एसपी, 16 सीओ, 25 थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस फोर्स की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई। सभी को गुरुवार की सुबह से ही अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने को कहा गया है। एसपी ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बर्दाश्त करने की चेतावनी दी है।
सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी एसपी सिटी शकील अहमद खां ने बताया कि आईटीआई मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के लिए चार जिलों के एडिशनल एसपी, 16 सीओ, 25 थानाध्यक्ष के अलावा 90 उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक, 104 मुख्य आरक्षी, 50 आरक्षी के अलावा 20 महिला कांस्टेबल, दो टीएसआई, चार महिला मुख्य ट्रैफिक आरक्षी के अलावा 32 ट्रैफिक के सिपाहियों के अलावा तीन कंपनी पीएसी के जवानों को लगाया गया है।
ऐहतियात के तौर पर दो फायर की गाड़ी लगाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए कुल चार द्वार बनाए गए हैं। दो प्रमुख द्रार से आमजनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रवेश होगा। तीसरे द्वार से मीडियाकर्मी और चौथे द्वार से वीआईपी और वीवीआईपी का प्रवेश होगा। अमित शाह की सुरक्षा में जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कार्यक्रम स्थल से थोड़े ही दूर पर हैलीपैड बनाया गया है। वह गुरुवार की सुबह से अपने निर्धारित स्थल पर तैनात हो जाएगा।