फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ticket broker arrested from fake ID

Azamgarh News: फर्जी आईडी से टिकट निकालने वाला दलाल गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ticket broker arrested from fake ID
सीआईबी वाराणसी और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक रेल आरक्षित ई टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी फर्जी ढंग से विभिन्न व्यक्तिगत यूजर आइडी से आरक्षित रेल ई टिकट बनाने का काम करता था। उसके पास से पुलिस ने 26 ई-टिकट बरामद किए। आरपीएफ साइबर सेल पूणे द्वारा मिली जानकारी पर सीआईबी अभय कुमार राय और आईपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद्र मीना अपने टीम के साथ नोनारी बाजार में स्थित वैलकम ट्रेवेल्स के संचालक मो.फैसल निवासी कौरा गहनी थाना सरायमीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी मेराज अहमद निवासी अषाढा थाना-सरायमीर मौके से फरार हो गया। आरोपी फर्जी ढंग से विभिन्न व्यक्तिगत यूजर आइडी से आरक्षित रेल ई टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से तत्काल आरक्षित टिकट पर 700-800 रुपये व सामान्य आरक्षित टिकट पर 100-200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। उसके पास से कुल 14 आइडी बरामद हुई। इसके साथ ही 19351 रुपये कीमत के पांच ई-टिकट बरामद किए। जिसकी यात्रा शेष थी। वहीं 50169 रुपये के 21 ई-टिकट बरामद हुए। जिसकी यात्रा तिथि समाप्त हो चुकी है। वहीं अपराध में प्रयुक्त उपकरण में लैपटॉप, एक माउस, एक प्रिंटर, एक मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed