फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three shops sealed for violation of rules

नियमों के उल्लघंन पर तीन दुकानें सील

Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three shops sealed for violation of rules
कोविड-19 महामारी नियम के उल्लंघन के आरोप में नगर में दुकान सील करते प्रशासन के लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में जहां एक तरफ कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं, लोग इस भयानक महामारी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए भी लोग भीड़ लगा ले रहे हैं। तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने शहर में अभियान चलाया। शंकरजी मूर्ति स्थित कन्हैया मोबाइल एंड वांच प्रतिष्ठान, विमल मेडिकल और ब्यूटी मेन्स पार्लर को सील कर दिया।
विज्ञापन

जनपद में लगादार संक्रमण बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग इस भयानक महामारी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को बार-बार हिदायत दी जा रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और नायब तहसील के नेतृत्व में टीम ने शहर में अभियान चलाया। टीम ने नगर के शंकरजी मूर्ति, चौक आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कियाष शंकरजी मूर्ति स्थित कन्हैया मोबाइल एंड वांच प्रतिष्ठान पर गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। विमल मेडिकल और ब्यूटी मेन्स पार्लर चौक पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। तीनों दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। टीम में आरआई अशोक कुमार, लेखपाल अनिल राय, कुलदीप यादव सहित पुलिस की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed