फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three samples of food items taken and sent for testing

खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए

Wed, 11 Nov 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Three samples of food items taken and sent for testing
आजमगढ़। कमिश्नर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य वीके पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रेस्टोरेंट्स, मिठाई की दुकानों, फास्ट फूड की दुकानों आदि की जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए गए।
विज्ञापन

टीम ने फ्राइंग ऑयल मॉनिटर डोम-24 के माध्यम से प्रतिष्ठानों में प्रयुक्त होने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता की मौके पर ही जांच की। राजश्री स्वीट हाउस, पंचमुखी स्वीट्स, सुरभि स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट, श्री गणपति स्वीट, जनता स्वीट हाउस सिधारी, संतोष जायसवाल सिधारी, आरडी स्वीट सिधारी के साथ नौ और खाद्य कारोबारियों की जांच की गई। जांच के दौरान उनके तेल मानक के अनुरूप पाए गए। बताया गया कि खाद्य तेल का प्रयोग तीन से अधिक बार किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा। खाद्य तेल, बूंदी और बर्फी के तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

बिस्क फार्म का बटर बिस्कुट का नमूना जांच में फेल
अभिहीत अधिकारी एफएसडीए डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनी बिस्क फार्म का बटर बिस्कुट का नमूना जांच में फेल पाया गया है। इसे मिथ्या छाप घोषित किया गया है। खाद्य कारोबारी एवं विनिर्माता को नोटिस जारी किया गया। 30 दिनों के बाद न्याय निर्णायन न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धाराओं में वाद दायर किया जाएगा। इसमें तीन लाख तक का अर्थदंड हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed