फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three mission managers and two operators absent, letter written to end service

तीन मिशन प्रबंधक और दो आपरेटर अनुपस्थित, सीडीओ ने सेवा समाप्त करने को लिखा पत्र

Thu, 14 May 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Three mission managers and two operators absent, letter written to end service
आजमगढ़। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत तैनात दो कंप्यूटर आपरेटर और तीन मिशन प्रबंधक काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीडीओ आनंद शुक्ला ने सभी की सेवा समाप्त कर नए कार्मिकों की तैनाती के लिए मिशन निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत इंटेंसिव ब्लाक रानी की सराय के बीडीओ की रिपोर्ट के अनुसार उजरा वर्गिस कंप्यूटर आपरेटर बिना किसी सूचना के 23 मार्च से 11 मई तक अनुपस्थित रहीं। सठियांव ब्लाक का 13 मई को 12.40 बजे उपायुक्त (स्वत: रोजगार) ने माइग्रेंट परिवारों के गूगल स्प्रेडशीट के अपडेशन के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका से पता चला कि कंप्यूटर आपरेटर हिना सिद्दीकी 23 मार्च से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। रामफूल यादव ब्लाक मिशन प्रबंधक 11 मई से आज तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित है। फोन करने पर फोन भी नहीं उठाया। जहानागंज के ब्लाक मिशन प्रबंधक नीरज कुमार सिंह ब्लाक मुख्यालय पर नहीं है। बात करने पर बताया गया कि फील्ड में है। वहीं बीडीओ जहानागंज ने बताया कि नीरज कुमार सिंह अनुपस्थित हैं। मिर्जापुर में तैनात ब्लाक मिशन प्रबंधक जूही कुमारी भी 23 मार्च से अनुपस्थित चल रही हैं। इससे मिशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। सीडीओ ने कंप्यूटर आपरेटर उजरा वर्गिस व हिना सिद्दीकी और ब्लाक मिशन प्रबंधक रामफूल यादव, जूही कुमारी, नीरज कुमार सिंह की सेवाएं समाप्त करते हुए इनके स्थान पर नए कार्मिक भेजने के लिए मिशन निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed