फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   three layer security in Azamgarh for Prime Minister's arrival

PM Modi Azamgarh Visit: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अलर्ट मोड में आजमगढ़, थ्री लेयर की होगी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 09 Mar 2024 06:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 06:58 PM IST
सार

PM Modi Azamgarh Visit: एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने कार्यक्रम स्थल पर बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। वैसे पीएम के कार्यक्रम के चलते मानक के अनुरूप मल्टीलेवल सुरक्षा की तैयारी महकमे ने की हुई है।

विज्ञापन
three layer security in Azamgarh for Prime Minister's arrival
PM Modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजमगढ़ में आगमन पर उनकी सुरक्षा अभेद होगी। पुलिस महकमे ने तैयारी करने के साथ ही ड्यूटी में तैनात किए गए कर्मियों को बीफ्रिंग की गई तो शनिवार को सुरक्षा के तैयारियों का रिहर्सल भी किया गया। इतना ही नहीं पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रमों को चार प्रमुख भाग में बांट कर एक-एक एसपी को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने कार्यक्रम स्थल पर बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। वैसे पीएम के कार्यक्रम के चलते मानक के अनुरूप मल्टीलेवल सुरक्षा की तैयारी महकमे ने की हुई है। शनिवार को ब्रीफिंग के साथ ही रिहर्सल भी किया गया। कुल चार एसपी, 15 एडिशनल के साथ ही 34 क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा दो हजार से अधिक इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व जवान तैनात रहेंगे। आठ कंपनी पीएसी की भी तैनाती की गई है। गैर जनपद से फोर्स बुलाई गई है, जिन्हें विभिन्न स्कूलों में ठहराया गया है। मंदुरी हवाईअड्डा के साथ ही कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा ऐसी होगी जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास के गांव में भी चेकिंग अभियान चल रहा है। संदिग्धों की तलाश करने के साथ ही वेरिफिकेशन की कवायद में महकमा जुटा हुआ है। ड्रोन कैमरों से भी पूरे क्षेत्र की निगहबानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed