{"_id":"61f8245ff4d54147f00a05f0","slug":"three-killed-in-separate-road-accidents-azamgarh-news-vns6363316200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने तीनों के शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
जहानागंज थाना क्षेत्र में इटौरा जेल के पास सोमवार की भोर में ट्रक व पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक 22 वर्षीय कैलाश यादव पुत्र सुबेदार निवासी रसूलपुर दुधहरा थाना कोतवाली देवगांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। दूसरी घटना शहर कोतवाली के हाफिजपुर चौराहे पर रविवार की रात हुई। उकरौड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र स्व. र्धपाल सिंह जनरल स्टोर चलाता है। रविवार की रात वह दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था कि ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अप्रैल में शादी थी और वह दो भाईयों में बड़ा था। तीसरी घटना कंधरापुर थाना के फूलेहरा गांव के पास हुई। इसमें कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार 41 वर्षीय चंद्रभूषण सिंह निवासी चेवता थाना कप्तानगंज गंभीररुप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार मृतक की बेटी तान्या व भांजा आदर्श भी घायल हुए है। दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हदसों में मृत तीनों व्यक्तियों के शव पीएम के लिए भेज दिए गए है।