फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three including father and daughter died in road accidents

सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

Sat, 21 Nov 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Three including father and daughter died in road accidents
कप्तानगंज सड़क दुघर्टना में मृतक युवक के रोते विलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत किसान की मौत हो गई। देवगांव कोवताली व कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पल्हना संवाददाता के अनुसार वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना अंतर्गत बरसरा गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा पुत्र मेजू विश्वकर्मा अपनी पुत्री के साथ रिश्तेदारी में छठ पूजा मनाने आए थे। शनिवार की सुबह उदयागामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न हो गया। इसके बाद पिता-पुत्री बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे देवगांव कोतवाली अंतर्गत श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय के पीछे से गुजरे फोरलेन पर ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया है। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार निवासी 60 वर्षीय जगलाल वर्मा पुत्र बलजोर शनिवार को घर के पास ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बूढ़नपुर से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। जिससे जगलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान था और दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed