{"_id":"671aa70dd587840a7b0f5257","slug":"three-gangs-involved-in-crime-registered-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-122402-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अपराध में शामिल तीन गैंग पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अपराध में शामिल तीन गैंग पंजीकृत
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अपराधिक गतिविधियों में शामिल तीन गैंग को पंजीकृत किया गया है, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उक्त अपराधियों द्वारा लूट व नकबजनी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी आरोपी पिंटू यादव जनपद में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर रंगदारी मांगना, मारपीट व हत्या जैसे अपराध कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। इसका कोड नं. डी- 247 होगा। जिसके सदस्य कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी सोनू यादव शामिल है।
वहीं देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ कला गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ शिवांश सिंह एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिसका कोड नं. डी- 248 होगा। जिसका सदस्य जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के देवाकलपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह है।
विज्ञापन
वहीं इसी थाना क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी रवि प्रकाश एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर अपराध कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध किया गया है। इसका कोड नं. डी- 249 होगा।