फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three auto riders died in collision with truck

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार तीन की मौत

Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three auto riders died in collision with truck
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और मृतकों की शिनाख्त कराने में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर मेहनाजपुर से देवगांव के लिए एक ऑटो दो सवारियों को बिठाकर निकला। सिधौना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप जैसे ही वह पहुंचा, सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की ऑटो से टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और उनके शिनाख्त में जुट गई। ऑटो चालक की शिनाख्त सप्पू अहमद 48 निवासी रामपुर कठेरवा कोतवाली देवगांव और दूसरे मृतक की शिनाख्त नागेंद्र चौहान 36 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के रूप में हुई। घटना में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो पुरुष और महिला की मौत हुई है। मृतक पुरुषों की तो शिनाख्त हो चुकी है। लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed