फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three arrested including prize of 25 thousand in police encounter

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including prize of 25 thousand in police encounter
बरदह पुलिस से मुठभेड़ में घायल दीपक राजभर। संवाद - फोटो : AZAMGARH
ठेकमा। गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामिया बदमाश व पुलिस के बीच शनिवार की सुबह आठ बजे बरदह थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में इनामी अपराधी के पैर में दो गोलियां लगीं और पुलिस ने उसके गैंग में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल इनामिया अपराधी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट की तीन बाइक, दो अवैध असलहा, चार कारतूस व तीन खोखा, दो आभूषण व साढ़े 15 हजार रुपये नगद बरामद किया। इनामिया दीपक राजभर ने कुछ दिन पूर्व ही लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा बाजार के पास 29 नवंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने स्थानीय बेला खास गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने दोस्त के साथ आए गाजियाबाद निवासी अनुज चौधरी को गोली मारकर सोने की चेन व अंगूठी छीनने की घटना को अंजाम दिए थे। दुर्घटना के वक्त घायल अनुज चौधरी अपने दोस्त मोहित के साथ गोड़हरा बाजार निवासी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस घटना में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में संलिप्त कुलदीप उर्फ कवलदीप निवासी भरथीपुर थाना तरवां व अंशिका निवासी मानिकपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर को थाना बरदह थाना देवगांव एवं स्वॉट टीम द्वारा भीरा से गिरफ्तार किया गया। वहीं इनके साथी दीपक यादव व दीपक राजभर भागने में सफल रहे। कुलदीप के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा एक सोने की चेन व 8000 रुपये नगद तथा अभियुक्त अंशिका के पास से 3400 रुपये नगद बरामद हुए। इसके बाद शनिवार की सुबह पुलिस व इनामिया बदमाश दीपक राजभर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर व पिंडी में गोली लगी है। जिला अस्पताल में घायल बदमाश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ गैंग बनाकर करते हैं लूट, चोरी और चेन छिनैती की घटनाएं
आजमगढ़। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इन लोगों का एक गैंग है जो योजना बनाकर लूट, चोरी, चेन छिनैती आदि करते हैं। शनिवार को छह लोग आए थे। जिसमें एक बाइक पर कुलदीप और अंशिका बैठे थे तथा दूसरी मोटर साइकिल पर दीपक यादव व दीपक राजभर बैठे थे। जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। तीसरी बाइक से दिनेश कुमार पुत्र गनेश कुमार निवासी भरथीपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ व बंदना पत्नी राहुल यादव निवासी मुसेपुर थाना सिधारी थे, जो देवगांव की तरफ कुछ सामान बेचने व घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed