फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three accused arrested for Brutality With Innocent In Azamgarh police swung into action

Azamgarh: मासूम को खंभे में बांध पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, SP तक पहुंचा मामला तो हरकत में आई पुलिस

Sun, 23 Oct 2022 08:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 08:05 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में 10 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहम हरकत करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रकरण में स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने पर बच्चे के पिता ने एसपी से गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
Three accused arrested for Brutality With Innocent In Azamgarh police swung into action
मासूम को खंभे में बांध पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के एक गांव में 10 वर्षीय बच्चे की कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में खंभे में बांध कर जम कर पिटाई की थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। बरदह थाने पर सुनवाई न होने पर बच्चे के पिता ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया। बच्चे के पिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार दिन पूर्व गांव के राम आसरे, संजय राम व सुरेंद्र राम उसके बच्चे को पूछते हुए घर पर आए थे। बच्चा उस समय खेलने गया था।
विज्ञापन


उक्त लोग खेल मैदान में पहुंच कर उसके बच्चे को पकड़कर ले गए और बिजली के खंभे से उसको बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और पानी मांगने पर मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया। उक्त लोग बच्चे पर मोबाइल की चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। स्थानीय थाने पर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: मासूम के साथ तीन घंटे तक बर्बरता, खंभे से बांध पीटा, पानी मांगने पर मुंह में डाला मिर्च पाउडर

बच्चे को बांध कर पीटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  एसपी के निर्देश पर शनिवार को बरदह थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य अभियुक्त सुरेंद्र, संजय व विजयी शामिल हैं। 

युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

तरवां थाना के बीबीपुर गांव निवासी अनिल सिंह ने 20 अक्टूबर को थाने पर तहरीर दिया कि सत्यम यादव व दो अन्य व्यक्ति ने उसके पुत्र रिक्की पर जान से मारने की नियत से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भुवालपुर तिराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़ कर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठा युवक बाइक से कूद गया और पुलिस टीम पर फायर कर  भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल यादव निवासी करंजी हरिहर थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर बताया। वहीं बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। जिसकी पहचान सत्यम यादव के रूप में की गई। राहुल के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed