फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   brutality with innocent in azamgarh beaten after tie in pillar put chili powder in mouth

नहीं कांपे हाथ: मासूम के साथ तीन घंटे तक बर्बरता, खंभे से बांध पीटा, पानी मांगने पर मुंह में डाला मिर्च पाउडर

Sat, 22 Oct 2022 10:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 10:11 PM IST
सार

आजमगढ़ के एक गांव में एक मासूम को  कुछ लोगों ने तीन घंटे तक बिजली के खंभे से बांध कर रखा। मोबाइल चोरी की आशंका में बच्चे की जमकर पिटाई की। बच्चे ने पानी मांगा तो उसके मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया। 

विज्ञापन
brutality with innocent in azamgarh  beaten after tie in pillar  put chili powder in mouth
आजमगढ़ में मासूम को खंभे से बांध पीटा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मोबाइल चोरी की आशंका में 10 वर्षीय बच्चे के साथ तीन घंटे तक बर्बरता की। बिजली के खंभे से बांध कर उसे मारा पीटा। बेरहमी की हद तो तब हो गई जब बच्चे ने पानी मांगा तो उसके मुंह में जबरन मिर्च पाउडर डाल दिया गया। ऐसी बेरहम हरकत करते वक्त किसी के हाथ तक नहीं कांपे।

विज्ञापन


किसी ने भी उसके बच्चे को छुड़ाने का प्रयास नहीं किया। अब बच्चे का पिता न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित बच्चे के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बच्चे को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी भेजा। घटना से आक्रोशित बच्चे के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

खेल मैदान से बच्चे को पकड़ कर ले गए थे लोग

दिल को दहला देने वाली ये घटना बरदह थाना क्षेत्र की है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व गांव के रामआसरे, संजय राम व सुरेंद्र राम ने उनके 10 वर्षीय पुत्र को खोजते हुए आए। बच्चा उस समय खेलने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोग खेल मैदान में पहुंच कर उसके बच्चे को पकड़कर ले गए और बिजली के खंभे से उसको बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और पानी मांगने पर मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया। इस दौरान लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर भी किसी का दिल नहीं पसीजा।

थाने पर शिकायत मगर कोई कार्रवाई नहीं

तीन घंटे तक मोबाइल चोरी की आशंका में उसके बच्चे को प्रताड़ित करने के बाद छोड़ा गया।  पहले इसकी शिकायत थाने पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने पर सुनवाई न होने पर शनिवार को पीड़ित बच्चे के पिता ने एसपी को पत्रक दिया। एसपी अनुराग आर्य ने घटना की गंभीरता को देखते निर्देश दिया तब बरदह थाना पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया।

पिता के अनुसार उसके बच्चे के कान का पर्दा फट गया है, जिससे खून बह आ रहा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed