फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thousands hand to greet the sun to rise

सूर्य नमस्कार को उठेंगे हजारों हाथ

Sun, 21 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला आजमगढ़ Updated Sun, 21 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thousands hand to greet the sun to rise
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में जगह-जगह योग शिविरों के माध्यम से हजारों हाथ एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। प्राणायाम, विलोम सहित अन्य योग की विधियों को बारीकी से सीखेंगे। प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से घोरठ में सुबह सात बजे से योगासन प्राणायाम ध्यान शिविर लगेगा।
विज्ञापन


 लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से सुबह आठ बजे से योग शिविर लगेगा। यह जानकारी जिला कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने दी। लालगंज संवाददाता के अनुसार, लालगंज के प्राथमिक पाठशाला परिसर में पतंजलि योग पीठ और गायत्री परिवार की ओर से 21 से 25 जून तक योग की जानकारी दी जाएगी। रानी की सराय कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भी योग शिविर लगेगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक दीनानाथ ने दी।
विज्ञापन


अतरौलिया संवाददाता के मुताबिक, ब्लाक संसाधन केंद्र अतरौलिया में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर योग शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षक शंभु दयाल ने विभिन्न योगों का अभ्यास कराया। इस दौरान प्रदीप कुमार, देवनरायन यादव, राजकुमार, शत्रुघ्न मौर्य, पूनम यादव, वीरेंद्र कुमार, शिवशंकर मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी की सराय संवाददाता के अनुसार, ब्लाक संसाधन केंद्र पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण के प्रशिक्षु शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक राजेश्वर योगी ने शिक्षकों को आसनों का अभ्यास कराया।

500 एनसीसी केडेट्स को कराया गया योगाभ्यास  ः राजकीय पालीटेक्निक कालेज के मैदान में शनिवार को 500 एनसीसी कैडेटों को योगाभ्यास कराया गया। पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर में कैडेटों को भस्त्रिका, कपालभाती, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, चक्रासन, भुजंग आसन आदि का अभ्यास कराया गया।


प्रशिक्षक शैलेश बरनवाल, उनके सहयोगी जयश्री यादव ने कहा कि आयुष मंत्रालय की ओर से सामान्य योग अभ्यास के तहत 21 आसनों का अभ्यास कराया गया। इसका मुख्य उद्देश्य योग के प्रति समाज के लोगों को जागृत करना है। कहा कि 21 जून को सुबह सात बजे से एनसीसी के करीब 1500 छात्र और छात्राएं को सामूहिक योग कराया जाएगा। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल शैलेंद्र मेहरा ने बताया कि 21 जून को आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर और जौनपुर जिले के एनसीसी कैडेट्स योग शिविर में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed