फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This time the number of Haj pilgrims decreased, 286 will go on Haj

Azamgarh News: इस बार घटी हज यात्रियों की संख्या, 286 जाएंगे हज पर

Mon, 13 May 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
This time the number of Haj pilgrims decreased, 286 will go on Haj
आजमगढ़। पिछली बार की तुलना में इस बार कम हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। इन यात्रियों के टीकाकरण और प्रशिक्षण का काम पूरा हो चुका है। 18 और 21 मई को यह लखनऊ से हज के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

पिछली बार 482 लोग हज यात्रा पर गए थे। इसमें 246 पुरुष और 236 महिला हज यात्री शामिल थे। इस बार हज यात्रियों की संख्या में कमी आई है। कुल 356 लोगों ने आवेदन किया था। 12 अप्रैल को फाइनल लिस्ट आने के बाद इनकी संख्या 286 हो गई। पूर्व हज ट्रेनर हाजी सलीम अहमद ने बताया कि 14 अप्रैल को शहर के शिब्ली कॉलेज में हज यात्रियों का पहला प्रशिक्षण हुआ। इसके बाद 28,29 व 30 अप्रैल को क्रमश: शहर के जामा मस्जिद, मदरसा जामिया फैजुल उलूम शेरवा और दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा असरफिया मिस्वाहुल उलूम मुबारकपुर में टीकाकरण के बाद ट्रेनरों द्वारा हज यात्रा का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बीते नौ मई को आठ लोग लखनऊ से हज यात्रा के लिए रवाना हुए। यह लोग आठ दिन मदीना में रुकने के बाद ऊमरा और हज के लिए मक्का जाएंगे। हाजी सलीम ने बताया कि हज ट्रेनरों और हज यात्रियों का ग्रुप बना है। इसमें उनको समय-समय पर जानकारी दी जाती है। अगर किसी हज यात्री को कोई समस्या या जरूरत है तो वह इस ग्रुप के माध्यम से जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed