फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   This has been our home for 70 years, how did it suddenly become a barn

Azamgarh News: 70 साल से है हमारा घर, अब खलिहान कैसे बन गया

Thu, 06 Nov 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
This has been our home for 70 years, how did it suddenly become a barn
12 पैमाइश के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : बरनाटीकर के पास हाईवे किनारे कतारों में खड़े ट्रक।
आजमगढ़। अतरौलिया क्षेत्र के लोहरा ग्रामसभा में रहने वाले लगभग 30 परिवारों के सामने अचानक बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। जिन घरों में ये लोग पिछले 70 वर्षों से रह रहे हैं, अब प्रशासन उन्हें खलिहान की भूमि पर बने अतिक्रमण बताकर खाली कराने की बात कर रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यह जमीन खलिहान थी, तो प्रशासन पिछले सात दशक तक मौन क्यों रहा, हमारे घर, सचिवालय और शौचालय भी इसी भूमि पर बने हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन को अब खलिहान बताया जा रहा है, वह पहले बंजर और नवीन परती भूमि के रूप में दर्ज थी।
विज्ञापन

उसी पर घर, ग्रामीण सचिवालय, सुलभ शौचालय और अन्य सरकारी निर्माण कार्य वर्षों पहले हो चुके हैं। अब अचानक पैमाइश कर बेदखली की कार्रवाई शुरू करने से लोगों में आक्रोश है। बच्चन गौड़ ने कहा कि कई घर 70–80 साल से बने हैं। हमारे दादा-पिता यहीं रहते आए हैं। अब अचानक यह खलिहान कैसे हो गया? राधेश्याम गौड़ ने भावुक होकर कहा कि हमारे पूर्वजों की मिट्टी यहां बसी है, इसे उजाड़ना अन्याय होगा। कलावती ने कहा कि यह घर मेरी मां की निशानी है, इसे गिराना मेरे जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी होगी। वहीं जहीदुल निशा ने बताया कि पति के गुजरने के बाद यही घर उनका सहारा है कि अब यह भी छिनने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed