फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   "This campaign will not stop until the person is illiterate '

‘जब तक अनपढ़ है इंसान नहीं रुकेगा यह अभियान’

Tue, 10 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 10 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
"This campaign will not stop until the person is illiterate '
नए सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य से मंगलवार को ग्रामीण इलाकों में स्कूल चलों अभियान के तहत रैलियां निकाली गई।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

सठियांव/अमिलो :  पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय भरथही से रैली को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रभाकर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

रैली में शामिल बच्चे ‘जब तक अनपढ़ है इंसान, नहीं रुकेगा यह अभियान’, ‘हर बेटी-बेटे की यही पुकार, स्कूल चलों, स्कूल चलो’, ‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का कुछ करो जतन’ आदि नारे लगाए।
विज्ञापन


रैली में विपिन, नागेंद्र, प्रमोद दूबे, रिजवान, विरेंद्र, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जहानागंज :  प्रावि  रामपुर दरिया से स्कूल चलो अभियान रैली को बीईओ सुनील कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाई। रैली हरिजन बस्ती, मुस्लिम बस्ती, यादव, ठाकुर बस्ती तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रैली में विवेक सिंह, विनिता श्रीवास्तव, माधुरी सिंह शामिल थी। बूढ़नपुर : कोयलसा ब्लाक सभागार में शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के परिषदीय विद्यालयों में भी नए सत्र में प्रवेश के लिए स्कूल चलों अभियान का शुभारंभ मंगलवार को ब्लाक प्रमुख कोयलसा महेंद्र यादव व बीईओ रामकुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस मौके पर बीईओ रामकुमार सिंह, बीईओ डा. अरूण कुमार यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीपति यादव, अजय सिंह, डा. राजेश सिंह, नीरज सिंह, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे। ठेकमा : प्राथमिक विद्यालय गिड़उर के बच्चों की स्कूल चलो रैली को प्रधान संघ ठेकमा के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई स्कूल चलो रैली के माध्यम से अध्यापकों ने गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में माता प्रसाद, महेंद्र, अवधेश, रामजीत और अभिभावक शामिल रहे।

मुबारकपुर : प्राथमिक विद्यालय चिवटहीं से निकली रैली सोनकर बस्ती, चौहान बस्ती, हरिजन बस्ती, मुस्लिम बस्ती से भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed