फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves took away cash and jewelery from a locked house

Azamgarh News: बंद घर से चोर ले गए नकदी और गहने

Mon, 23 Oct 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery from a locked house
अहरौला। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोग डरे हुए हैं। एक बार फिर बैखौफ चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने बंद मकान के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर मकान के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर 2500 नगदी और दो लाख मूल्य से ऊपर के आभूषण चुरा लिया।
विज्ञापन

थाने से 500 मीटर की दूरी पर तमसा नदी के किनारे मतलूबपुर कस्बा निवासी नसीम पुत्र मो. रईस का आवास है। बीते 15 अक्टूबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ अजमेर गया था। वहां से रविवार की देर शाम जब घर लौटा और मेन दरवाजे का शटर खोला तो उसके पीछे लगे लोहे का दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद पाई। इसके बाद नसीम घबरा गया और वह किसी तरह से अंदर दाखिल हुआ। घर में पहुंचने के बाद देखा कि घर की पीछे की खिड़की टूटी हुई है और अलमारी भी खुली हुई है और उसका ताला टूटा हुआ है। उसमें से सारे सामान बिखरे हुए हैं, नगदी और आभूषण भी गायब है। नसीम में अहरौला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed