फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves Stolen jewelry and cash from house of BSF jawan who posted under PM Modi security

Azamgarh: पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात BSF जवान के घर चोरों ने बोला धावा, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 18 Mar 2023 04:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

आजमगढ़ के नंदना गांव निवासी व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। घर के लोग गोरखपुर गए हुए थे। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। 

विज्ञापन
Thieves Stolen jewelry and cash from house of BSF jawan who posted under PM Modi security
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के नंदना गांव निवासी व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए मौके पर बुलाई गई थी।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी शेषनाथ सिंह वर्तमान में बीमार हैं। जिसके चलते वे अपने बेटे के पास इलाज के लिए गोरखपुर गए हुए हैं। घर पर ताला बंद था। शुक्रवार रात अज्ञात चोर छत पर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़ कर नीचे उतर आए। चार कमरों का आराम से ताला तोड़ कर खंगाल डाला।

विज्ञापन

बीएसफ जवान का एक भाई एसएसबी में

लाखों के जेवरात व नकदी आदि लेकर चोर फरार हो गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची और जांच पड़ताल किया। शेषनाथ सिंह के एक पुत्र संजय कुमार सिंह एसएसबी में है और वर्तमान में उनकी गोरखपुर में तैनाती है। वे उन्हीं के पास इलाज के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thieves Stolen jewelry and cash from house of BSF jawan who posted under PM Modi security
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे पुत्र अजय कुमार सिंह बीएसएफ में जवान है और वर्तमान में उनकी ड्यूटी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कार्यालय पर लगी हुई है। चोरी की घटना की जानकारी होने पर शनिवार सुबह एसएसबी में तैनात संजय कुमार सिंह घर पहुंचे। उन्होंने बताया लगभग 16 लाख रुपये कीमत के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई है।
ये भी पढ़ें: बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में बहे छह मजदूर, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी

मामले में अतरौलिया थाने के निरीक्षक रफी आलम ने कहा कि  जल्द ही चोरों का पता लगा कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। डॉग स्कवायड के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed