फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be verification of students taking admission in basic schools

बेसिक स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का होगा सत्यापन

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be verification of students taking admission in basic schools
आजमगढ़। इस बार परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक से लेकर आठ तक की कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्रों का शासन के आदेश पर सत्यापन होगा। प्रेरणा एप के माध्यम से यह सत्यापन कार्य होगा और आधार नंबर भी वेरीफाई होगा। ताकि फर्जी नामांकन दिखाकर कोई गड़बड़ी न कर सके।
विज्ञापन

प्रदेश के कुछ जिलों में बेसिक स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में भी छात्रों के एडमिशन लेने के मामले प्रकाश में आ चुके है। डीबीटी की राशि लेने के लिए अभिभावकों ने ऐसा किया है, मामला पकड़ में आने के बाद अब शासन ने सभी छात्रों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में करीब 66 हजार प्रवेश हो चुके हैं। कक्षा एक में विभाग द्वारा अब सभी बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 30 हजार से अधिक बच्चों का सत्यापन किया जा चुका है। जांच में यदि किसी बच्चे का प्रवेश दूसरे स्कूल में पाया जाता है, तो उसे वहां से निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed