फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There will be no respite from the heat until May 26, with heat waves prevailing during the day and hot nights as well.

Azamgarh News: तपिश से 26 मई तक नहीं मिलेगी राहत, दिन में चलेगी लू, रात भी होगी गर्म

Sat, 23 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
There will be no respite from the heat until May 26, with heat waves prevailing during the day and hot nights as well.
शहर में कपड़े से शरीर ढककर गर्मी से बचने की को​शिश करती छात्राएं। संवाद - फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।
आजमगढ़। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 26 मई तक जिले में लू चलने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय तेज और गर्म हवाएं लोगों को झुलसाएगी, वहीं रात के समय भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। लगातार बढ़ती तपिश ने आमजन की दिनचर्या प्रभावित कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय हवा लगभग बंद रहने से सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढ़ककर चलते नजर आए। दोपहर बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री गिरकर 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और हल्के सूती कपड़ों का प्रयोग करने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

--
नौतपा में और तपेगी धरती
नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, जो दो जून तक चलेगा। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ेगी। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उसके बाद के 9 दिन नौतपा कहलाता हैं। इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं। इस कारण भीषण गर्मी, लू और उमस होती है। हालांकि, यह अवधि अच्छी बारिश का संकेत भी मानी जाती है। इधर, नौतपा के पहले पड़ रही भीषण गर्मी व लू से आम जनमानस बेहाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
21 मई - 43.4 - 28.4
20 मई - 41.4 - 28.0

19 मई - 39.2 - 27.4
18 मई - 42.2 - 26.0

17 मई - 42.7 - 25.0
16 मई - 41.2 - 25.0

15 मई - 37.0 - 24.8
--
अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। लू के चलने की संभावना है। दिन में लू चलने के साथ ही उष्ण रात्रि भी होगी। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed