फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was chaos in Israpar and Kothara village as soon as the dead body reached

शव पहुंचते ही इसरापार व कोठरा गांव में मचा कोहराम

Thu, 23 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in Israpar and Kothara village as soon as the dead body reached
अहरौला। तहबरपुर थाना के इसरापार खास गांव में सोमवार की रात शादी के सालगिरह पार्टी के दौरान पिकअप की चपेट में आ जाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं चार लोग घायल हो गए थे। मृतकों में एक इसरापार गांव तो दो अहरौला थाना के कोठरा गांव के निवासी थी। पीएम के बाद शव पहुंचते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना के इसरापार खास गांव निवासी पिंटू के शादी की सोमवार को सालगिरह थी। पिंटू रोजी रोटी के लिए हैदराबाद रहता था। सालगिरह पर वह घर आया था और घर पर पार्टी आयोजित थी। रात 11 बजे के आसपास खाना-पीना चल रहा था कि इसी दौरान पिकअप ने सात लोगों को रौंद दिया। जिसमें पिंटू के पिता रामसमुझ के अलावा अहरौला के कोठरा गांव निवासी हरिराम व अंगद की मौत हो गई। वहीं अर्जुन, भूमि, वंदना व चांदनी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रामसमुझ का शव इसरापार तथा हरिराम व अंगद का का शव अहरौला के कोठना गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारो में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे। मृतक हरिराम के दो पुत्र थे, जिसमें एक अंगद की भी पिता के साथ ही मौत हो गई। वहीं दूसरा छोटा बेटे की हालत मानसिक रुप से ठीक नहीं है। वहीं हरिराम की तीन पुत्रियां बतायी गई है। हरिराम व अंगद की मौत से इस परिवार पर तो जैसे पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं हादसे को अंजाम देने वाले पिकअप के चालक सूरज पुत्र पलकधारी निवासी चांदपुर कुसमहमरा थाना कप्तानगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed