फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   There was a dispute going on between two parties regarding customers, they entered the house and opened fire

आजमगढ़ में गोलीकांड: ग्राहकों को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद, घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग, मौत

Wed, 20 Sep 2023 12:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 20 Sep 2023 12:51 PM IST
सार

सरदहा बाजार में रसीद और दिनेश की आमने सामने कपड़े की दुकान है। ग्राहकों को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। इस बात को लेकर दोनों ही एक दूसरे से रंजिश रखते थे। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन
There was a dispute going on between two parties regarding customers, they entered the house and opened fire
घर में घुसकर पिता-पुत्र पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस घटना में एक पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से दूसरे पक्ष के पिता और पुत्र घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला दो वर्गों के बीच होने के कारण सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चायवाले की बेटी पर खर्च किए 60 लाख: 'मेरी जेब में फूटी कौड़ी नहीं थी, लेकिन..'फफक कर रो पड़े प्रिया के पापा
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरदहा बाजार में रसीद और दिनेश की आमने सामने कपड़े की दुकान है। ग्राहकों को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। इस बात को लेकर दोनों ही एक दूसरे से रंजिश रखते थे। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दिनेश पक्ष से गोली चला दी गई। गोली रसीद (55) और उसके बेटे शोएब (22) को लगी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं मामला दो पक्षों का होने के कारण एसपी अनुराग आर्य खुद भी मौके पर पहुंच गए और बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed