{"_id":"6ace838cf026aba9b305e4a7","slug":"there-is-no-need-to-visit-the-rto-to-change-the-mobile-number-in-the-vehicles-rc-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158786-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन की आरसी में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन की आरसी में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
वाहन पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा से बदल सकते हैं पंजीकृत मोबाइल नंबर
वाहन का रजिस्ट्रेशन, चेसिस और इंजन नंबर समेत मांगी गई जानकारी रखनी होगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। अगर आपने कार या बाइक खरीदते समय जो मोबाइल नंबर दिया था, वह अब बंद हो चुका है या आप उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो वाहन के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है।
सही मोबाइल नंबर दर्ज होने से वाहन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने और जरूरी सूचनाएं प्राप्त करने में सहूलियत होती है। इसके लिए हर बार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जाने की जरूरत नहीं है। वाहन पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
वाहन मालिक सबसे पहले परिवहन मंत्रालय के वाहन सेवा पोर्टल https://vahan.parivahan.gov.in/vahanservice/vahan/ पर जाएं। यहां उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं में मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प तलाशें।
विज्ञापन
इसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और पोर्टल पर मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। इसमें चेसिस और इंजन नंबर का विवरण भी मांगा जा सकता है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
प्रक्रिया पूरी होने पर स्क्रीन पर दिखने वाले संदेश से अपडेट की पुष्टि कर लें। मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया में वाहन के आधिकारिक रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है।
यदि पुराने मोबाइल नंबर के उपलब्ध नहीं होने, जानकारी का मिलान न होने या ओटीपी सत्यापन में परेशानी आती है, तो संबंधित आरटीओ या परिवहन विभाग की आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान केवल सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें। ध्यान रहे कि पोर्टल पर उपलब्ध विकल्प और सत्यापन की प्रक्रिया वाहन या सेवा के अनुसार अलग हो सकती है।
एआरटीओ प्रशासन विष्णु दत्त मिश्र ने बताया कि वाहन के रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर बदलने में आवेदकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ऑनलाइन ही नंबर बदल सकेंगे।