फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies of electric shock while turning on fan switch.

Azamgarh News: पंखे का स्विच लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while turning on fan switch.
अनूप शर्मा की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : सांकेतिक
सरायमीर थाना क्षेत्र के पेड़रा गंगापुर गांव में मंगलवार को कमरे में पंखे का स्विच लगाते समय करंट लगने से अनूप शर्मा (29) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पेड़रा गंगापुर गांव निवासी कलावती देवी पत्नी दूधनाथ शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अनूप शर्मा (29) मंगलवार सुबह अपने कमरे में सो रहा था। बताया जा रहा है कि बिजली में खराबी के कारण वह बोर्ड में पंखे का स्विच लगाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां कलावती देवी बेटे का शव लेकर सरायमीर थाने पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed