फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft of cash and jewelery by holding the head family hostage

प्रधान परिवार को बंधक बना नकदी व जेवरात की चोरी

Wed, 14 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by holding the head family hostage
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहराकोठी गांव की महिला प्रधान परिवार को बंधक बना कर चोरों ने 40 हजार नकदी के साथ ही लगभग सात लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सोकर उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर अहरौला पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत प्रधान पति ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बहराकोठी गांव की प्रधान पुष्पा देवी पत्नी विनोद दुबे मंगलवार की रात अपने घर में स्थित कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरे में सोए थे। देर रात अज्ञात चोर छत पर चढ़ कर सीढ़ी से अंदर आ गए। चोरों ने सबसे पहले कमरों में सो रहे लोगों के दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा बंद कर बंधक बना लिया। इसके बाद पांच कमरों से चार बक्सा, नौ अटैची लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने एक कमरे की कुंडी भी खोल दी और फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घर से डेढ़ किमी दूरी पर टूटे हुए बाक्स व अटैची पड़े मिले है। प्रधानपति विनोद दुबे ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर एसओ श्री प्रकाश शुक्ला मय दल बल मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल किया। पीड़ित के अनुसार चोर चालीस हजार नकदी के अलावा सात लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया है। एसओ श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की कवायद चल रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से चोरों ने उड़ाया 70 हजार का माल
गोरियाबाजार/सगड़ी। बिलरियागंज कस्बा स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास कपड़े की दुकान का मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला चटका कर 70 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान बोझिया गांव निवासी सत्य प्रकाश मौर्य की थी। सुबह स्थानीय लोगों ने उसे शटर का ताला टूटा होने की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा। पीड़ित के अनुसार लगभग 70 हजार के साड़ी व अन्य कपड़े चोर उठा ले गए है। घटना के बाबत पीड़ित ने बिलरियागंज थाने में तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed