फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft in five shops in azamgarh Thieves stole goods worth 21 lakh rupees police investigating CCTV

UP: एक के बाद एक पांच दुकानों में चोरी... 21 लाख के सामान उड़ा ले गए चोर, CCTV खंगाल रही पुलिस

Fri, 18 Apr 2025 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 03:44 PM IST
सार

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम ने जांच की। इसके बाद टीम वापस लौट गई। उधर, व्यापारी इस चोरी को लेकर नाराज हैं।

विज्ञापन
Theft in five shops in azamgarh Thieves stole goods worth 21 lakh rupees police investigating CCTV
चोरी की घटना के बाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज तिराहे के पास बीती रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़ 21.5 लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी की घटना में दो ज्वेलरी दुकान, एक कपड़े की दुकान, एक कॉस्मेटिक शाॅप और एक जलपान गृह शामिल हैं।

विज्ञापन




सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज तिराहे पर अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी दिलीप सोनी, सीताराम मुहल्ला निवासी तरुण वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। वहीं, पल्हनी गांव निवासी संजय दुबे की रेडीमेट कपड़ा और स्वीट हाउस एवं सोनम राजभर की कॉस्मेटिक की दुकान है। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 1.30 बजे चोर पांच दुकानों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दुकान में रखे जेवरात व 30 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों की इसकी जानकारी सुबह होने पर हुई जब मकान मालिक ने इसकी सूचना दुकानदारों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद इसकी जानकारी सिधारी थाने पर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिधारी थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी, एडिशनल एसपी आस्था जायसवाल, पुलिस फोर्स और डाॅग स्क्वॉड एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर टीम वापस चली गई।

Trending Videos

तिराहे से 300 मीटर पश्चिम की ओर जाकर रुका खोजी कुत्ता
खोजी कुत्ता तिराहे से 300 मीटर पश्चिम की ओर जाकर रुक गया। दुकानों के टूटे ताले पड़े थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोर रात 1:30 से 2:40 बजे तक जलपान गृह से ठंडे की बोतल और पानी पीते हुए चोरी करते दिखे।

बोले दुकानदार, दुकान को खंगाल ले गए चोर

  1. शुभ ज्वैलर्स के मालिक दिलीप सोनी ने बताया कि सुबह चार बजे उनके मकान मालिक ने चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उनकी दुकान से 500 ग्राम नई चांदी, 250 ग्राम पुरानी चांदी, 6 ग्राम सोना और 5,000 रुपये नकद चोरी हुए हैं।
  2. न्यू तरुण ज्वैलर्स के मालिक तरुण वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से 18 से 20 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ, जिसमें 180 ग्राम सोना, नौ किलोग्राम चांदी और ग्राहकों के बंधक रखे दो लाख रुपये के जेवरात शामिल हैं।
  3. सत्यम स्वीट हाउस और आनंद रेडीमेड सेंटर के मालिक संजय दुबे ने कहा कि उनकी दोनों दुकानों से चोर 12,000 रुपये नकद ले गए, लेकिन कोई अन्य सामान नहीं चुराया।
  4. दिव्या कॉस्मेटिक की मालकिन सोनम राजभर ने बताया कि उनकी दुकान से दो हजार रुपये नकद चोरी हुए।

बोले अधिकारी
चोरी की सूचना मिली कि हुसैनगंज में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की गई है। मौके पर सिधारी थाने के एसओ, एडिशनल एसपी, डाॅग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे थे। शीघ्र ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी, आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed