फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft attempted in seven places, successful in four

Azamgarh News: सात स्थानों पर चोरी का प्रयास, चार में हुए सफल

Sat, 11 Jan 2025 03:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
Theft attempted in seven places, successful in four
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के दददन नगर बाजार में बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने घर सहित कुल सात स्थानों पर धावा बोला। हालांकि चोर चार स्थानों पर चोरी में सफल हुए। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। एक साथ हुई चार चोरियों के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दददन नगर बाजार में अंजनी सिंह के मकान में घर का मेन गेट चैनल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर के अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर जेवरात सहित अन्य सामान चोरी किए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में मकान मालिक अंजनी सिंह के भतीजे धीरज सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं, विजय यादव के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं। इसके बाद चोर गोवर्धन सेठ के सोनेचांदी की दुकान का ताला तोड़कर कर अंदर गए। चोर राम सिंह के आदर्श मेडिकल स्टोर का सीसीटीवी तोड़ दिए। इसमें एक चोर का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ज्वेलर्स का ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे। वहीं, पारस मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुसे लेकिन मौके से कुछ चुराने में असफल रहे। बाजार में स्थित जायसवाल जनरल स्टोर का भी ताला तोड़ने में चोर नाकाम रहे। थाना अध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक घर और एक मेडिकल स्टोर में चोरी हुई है। एक साइकिल चोर ने चोरी किया है। सीसीटीवी फुटेज में भी एक ही चोर दिखाई दे रहा है। मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।- अनंत चंद्रशेखर, सीओ सदर।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed