फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Theft at five places, jewelry and cash worth 15 lakhs stolen from two houses

Azamgarh News: पांच स्थानों पर चोरी, दो घरों से 15 लाख के गहने और नकदी ले गए

Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Theft at five places, jewelry and cash worth 15 lakhs stolen from two houses
आजमगढ़ /लाटघाट। जिले में बीते 24 घंटे में पांच स्थानों से चोरी के मामले सामने आए हैं। इसमें से दो घरों से 15 लाख के गहने और नकदी चोरी हुई है। रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव व जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार में स्थित दो घरों में चोरों ने चोरी की। सहसपुर गावं में आठ लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकदी चोरी हुई। जबकि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में लगभग छह लाख के जेवरात व 1500 नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 17-18 जनवरी की रात रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी अजय पांडेय शिक्षक हैं। उन्होंने रौनापार थाने में तहरीर दी है।
आरोप था कि उनके घर में पांच दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और घर में रखे चार बक्से, दो अलमारी की और छोटे बख्शे, संदूक को तोड़कर उसमें रखा गहना उठा ले गए।
विज्ञापन

इसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, डेढ़ लाख रुपये नकदी उठा ले गए। सुबह जब इसकी जानकारी परिजन को हुई तो घर पहुंच कर देखा तो सभी दरवाजा के ताले टूटे हुए थे। पुलिस चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी दिनेश कुमार पाठक का अपना आवास लाटघाट बाजार में अमिला रोड पर है। रात में किसी समय आगे के दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे और आलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात उठा ले गए जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है।
वहीं, 1500 रुपये नकदी उठा ले गए। जबकि आलमारी में रखा लैपटाॅप, टैबलेट और कुछ सिक्का छोड़कर चले गए। सूचना पर लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खां मय पुलिस के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।
काली मंदिर से चांदी का मुकुट और सामान चोरी

लालगंज। चेवार पूरब काली मां के मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने काली मां के मंदिर से चांदी का मुकुट, सोने की बाली व नथिया, घंटी आदि सामान चोरी कर ले गए। जब मंजू पाल पत्नी अनिल पाल सुबह लगभग पांच बजे मंदिर की सफाई करने पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। आदित्य सिंह ने थाना कोतवाली देवगांव में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

थाने से महज 500 मीटर दूरी पर चोरी

अंबारी। दीदारगंज थाने से महज 500 मीटर दूरी पर शनिवार की रात किराना की दुकान में रखे कैश पर चोरों ने हाथ साफ किया। खरसहन कला निवासी दुकानदार रमाशंकर यादव पुत्र दुखहरन ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजे बेटा रविकांत दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह छह बजे दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा था और दुकान के काउंटर से पांच हजार रुपये और रैक में रखे 35 हजार रुपये चोर उठा ले गए। शिकायत पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने जांच कर टूटा ताला अपने साथ ले गए। संवाद



निर्माणाधीन पानी की टंकी से जनरेटर और सामान चुरा ले गए

रानी की सराय। ब्लाॅक के मोलनापुर गांव में बन रही सरकारी पानी की टंकी से शनिवार रात चोर जनरेटर सहित अन्य सामान उठा ले गए। रविवार को मौके पर पहुंचे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस कर मामले की जांच कर रही है। कर्मचारी सिद्धनाथ यादव ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed