फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The youth injured in the attack of the bandits died

Azamgarh News: पट्टीदारों के हमले में घायल युवक की मौत

Tue, 31 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The youth injured in the attack of the bandits died
बलरामपुर। पट्टीदारों द्वारा टांगी से प्रहार कर एक युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया था। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत भोजपुर गांव निवासी रण विजय निषाद (19) का पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर 21 जनवरी की सुबह पट्टीदारों ने घर में घुस कर उस पर टांगी से प्रहार कर दिया। इस घटना में रणविजय गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अतरौलिया स्थित प्राइवेट अस्पताल में लाकर भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे आजमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम रणविजय की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed