फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man who went to break the teeth dies by drowning in the pond

दातून तोड़ने गए युवक की पोखरे में डूब कर मौत

Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to break the teeth dies by drowning in the pond
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के कंझारी गांव निवासी एक युवक की पोखरे में डूब कर मौत हो गई। शनिवार की सुबह वह घर से दातून तोड़ने के लिए निकला था। शव उतराने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कंझारी गांव निवासी विक्की कुमार (24) शनिवार की सुबह छह बजे सो कर उठा तो दातून तोड़ने जाने की बात कह कर गांव के सिवान में स्थित पोखरी की ओर चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। नौ बजे के आसपास गांव के लोग पोखरी के तरफ गए तो उसमें शव उतराया हुआ देखा। बाहर निकालने पर उसकी पहचान विक्की कुमार के रुप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। दो भाई रोजी रोटी के लिए बाहर रहते है। विक्की अपने दो अन्य भाईयों के साथ गांव पर ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed