फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man who returned from Mumbai committed suicide by hanging himself.

Azamgarh News: मुंबई से लौटकर आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 06 Jan 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man who returned from Mumbai committed suicide by hanging himself.
शहर कोतवाली के करतालपुर निवासी एक युवक शनिवार की भोर में मुंबई से लौटा और अपने कमरे में छत के चुल्ले से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। देर तक न उठने पर परिजन जगाने गए तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करतालपुर गांव निवासी प्रकाश सिंह 35 मुंबई में रहता था। वह वहां जिंदल कंपनी में इंजीनियर था। इस्तीफा देकर शनिवार की भोर में चार बजे वह घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान उसने साड़ी से छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। दिन में 12 बजे तक जब वह नहीं उठा तो पिता शिवाजी उसे जगाने के लिए गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो प्रकाश फंदे पर लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उसका पत्नी अभिलाषा से तलाक हो चुका था और एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed