फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man sitting on the bench of the railway platform

Azamgarh News: रेलवे प्लेटफाॅर्म के बेंच पर बैठे युवक का निकला दम

Tue, 21 May 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The young man sitting on the bench of the railway platform
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक की बेंच पर रविवार की देर शाम सात बजे बैठे युवक की अचानक से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर रविवार की शाम एक युवक बेंच पर बैठा हुआ था। सात बजे के लगभग अचानक से वह बेंच पर औंध सा गया और जब स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो कुछ लोग उसे उठाने के लिए गए। तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। लोगों की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव के कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। तो पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 35 साल बतायी जा रही है। वह आसमानी शर्ट व नीला लोवर पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed