फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man shot himself with a gun, died

युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, मौत

Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The young man shot himself with a gun, died
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की रात तमंचे से अपनी कनपटी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अचलीपुर गांव निवासी अनिल पांडेय (45) रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात लगभग सवा दस बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आयी। गोली की आवाज सुन कर परिवार के सदस्य जब भाग कर अनिल पांडेय के कमरे में पहुंचे तो अनिल को गोली लगी देखी, जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना का कारण कोई नहीं बता पा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed