फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The worship of the serpent god on every day

नाग पंचमी पर घर-घर हुई नाग देवता की पूजा

Sat, 25 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The worship of the serpent god on every day
सगड़ी के नत्थुपुर नाग पंचमी के अवसर पर झूले का आनंद उठाती बच्चियां। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नाग पंचमी का पर्व शनिवार को जनपद में श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने घर की साफ सफाई कर नाग देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद घरों में लावा और दूध का छिड़काव किया। वहीं नाग पंचमी पर आयोजित होने खेलों पर कोरोना का काला साया पड़ा रहा। कई जगहों पर नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाली कुश्ती दंगल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया। कुछ गांवों में लोगों ने कबड्डी आदि खेलकर इस पर्व को मनाया।
विज्ञापन

अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार नाग देवता की पूजा का पर्व नागपंचमी शनिवार को माहुल नगर, अंबारी, बिलारमऊ, पल्थी, दीदारगंज, पुष्पनगर, भेड़िया, गोधना, मैगना आदि बाजारों एवं गांवों में पारंपरिक ढंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर माहुल नगर काली चौरा मन्दिर एवं मकसुदिया अंबारी प्राचीन झारखंड महादेव पर भक्तों ने दूध और लावा चढ़ा कर नाग देवता की पूजा की। पूरे दिन शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए भक्त पहुँचते रहे। एक तरफ़ जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। वहीं नगर के काली चौरा मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पुरा ख्याल रखा गया। मंदिर मे एक साथ पांच लोगों को ही प्रवेश करने दिया जा रहा था । इस मौके पर संजय मोदनवाल, आंशु जायसवाल, अलोक गुप्ता, अतुल कुमार , रमेश राजभर आदि उपस्थित थे। बिंद्राबाजार प्रतिनिधि के अनुसार रानीपुर रज्मो में प्रतिवर्ष नागपंचमी पर लगने वाले मेले का आयोजन नहीं हुआ। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार नाग पंचमी पर रानी पोखरे पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कुश्ती दंगल की प्तियोगिता आयोजित नहीं हुई। कोरोना को देखते हुए इसे पहले ही स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर मांग मांग अगवानी मंदिर पर नहीं लगा मेला
बिंद्राबाजार। इस कोरोना काल ने लोगों के ईरादों पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के रानीपुररजमो में स्थित मां अगवानी मंदिर परिसर में लगने वाला भी इस साल नहीं लगा सका। जहां हर साल हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती थी। वहां आज चहुओर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने कोरोना की गाईलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में ही त्योहार मनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक इस मंदिर में हर वर्ष नाग पंचमी के दिन बड़ा मेला लगता है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग जनपद के अलावा गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, दिल्ली व मुंबई सहित अन्य स्थानों से आते थे। कुछ श्रद्घालु नाग पंचमी के पूर्व संध्या पर ही आ जाते थे। जिसे मंदिर समिति और ग्रामवासी के सहयोग से भोजन की व्यवस्था कराई जाती थी। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते मंदिर समिति ने मेला स्थगित कर दिया और सभी से अपील की थी कि आप सभी लोग पूजन अर्चन अपने घरों में रहकर कीजिए। कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किए।

त्योहार को लगा कोरोना ग्रहण, घरों में सिमटे लोग
सगड़ी। सावन का महीना बाबा भोलेनाथ को अर्पित रहता है। ऐसे में उनके प्रिय नागदेव का दिन नागपंचमी का त्योहार लोग खुश होकर मनाते हैं। वहीं इस बार नागपंचमी त्योहार को भी कोरोना का ग्रहण लग गया। इस त्योहार को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोगों ने घरों में ही रहकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके साथ ही नाग देवता को दूध और लावा चढ़ाने की परंपरा के साथ ही इस मौके पर आयोजित होने वाला मेला और दंगल का आयोजन ढोल पीटने के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। सभी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन स्थगित कर दिया गया है।

अंबार क्षेत्र में नाग पंचमी के अवसर पर झूले को आनंद लेते बच्चें।

अंबार क्षेत्र में नाग पंचमी के अवसर पर झूले को आनंद लेते बच्चें।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के तरौका गांव में नाग पंचमी के अवसर पर कबड्डी खेलते युवक।

सगड़ी के तरौका गांव में नाग पंचमी के अवसर पर कबड्डी खेलते युवक।- फोटो : AZAMGARH

शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में नाग पांचमी के अवसर पर नाग देवता का दर्शन करते श्रद्धालु

शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में नाग पांचमी के अवसर पर नाग देवता का दर्शन करते श्रद्धालु- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed