फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The women help desk of GRP is locked, there is not a single woman constable in the police station

Azamgarh News: जीआरपी के महिला हेल्प डेस्क में कुंडी बंद, थाने में एक भी महिला सिपाही नहीं

Mon, 05 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The women help desk of GRP is locked, there is not a single woman constable in the police station
आजमगढ़। महिलाओं को अपनी समस्या कहने में किसी तरह की झिझक या असुविधा न हो, इसके लिए हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनवाई गई है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाना में भी हेल्प डेस्क बनी है। हर थानों की तरह यहां भी हेल्प डेस्क ऑफिसर के रूप में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन जीआरपी थाना में बने हेल्प डेस्क पर धूल जमी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। ताकि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या उनसे बिना हिचके बता सकें लेकिन स्थानीय जिम्मेदार उनकी इस मंशा पर पानी फेर रहा है। इसकी हकीकत आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर देखने को मिली। शासन के निर्देश पर रेलवे राजकीय पुलिस की ओर से परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क में कुंडी बंद रहती है। महिलाओं की समस्या सुनने को स्थापित इस व्यवस्था की उपयोगिता सवालों के घेरे में आ गई है। थाने पर सब कुछ पहले की तरह ही चलता दिखाई दिया। दिखावे के लिए कंप्यूटर युक्त नारी शक्ति महिला हेल्प डेस्क खुला रहा। यहां एक भी महिला पुलिस कर्मी समस्याओं सुनने को मौजूद नहीं रही। हालांकि जिम्मेदार बता रहे कि ये समय-समय पर खुलता है। महिला पुलिसकर्मी भी बैठती है, लेकिन वह कब बैठती ये किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

जीआरपी थाने में एक भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं है। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए मांग की गई है। हालांकि अभी सिधारी थाने से महिला पुलिसकर्मी यहां आकर ड्यूटी करती है। महिला हेल्पडेस्क हर समय खुली रहती है।- बीबी राजभर, जीआरपी थाना प्रभारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed