फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The whole family involved in the SP chief of police recruitment scam

पुलिस भर्ती घोटाले में सपा मुखिया का पूरा परिवार शामिल

Sat, 28 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 28 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The whole family involved in the SP chief of police recruitment scam
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार दिया। कहा कि पुलिस भर्ती घोटाले में मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार शामिल है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया के कुनबे का सफाया हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सूबे की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को मेहता पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



वाजपेयी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर विफल है। अखिलेश सरकार घोटालों की सरकार है। कई मंत्रियों पर घोटाले का आरोप है। पुलिस भर्ती मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी। कहा कि हिम्मत हो तो आरोपियों का नाम उजागर कर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि भाजपा घोटाले के शिकार अभ्यर्थियों के साथ हैं, इसका विरोध वह भी कर रहे हैं, प्रदेश सरकार चाहे तो मुझे जेल भेजकर रासुका लगा सकती है।
विज्ञापन


 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा को मिली करारी शिकस्त पर बोले कि प्रदेश की बड़ी पार्टी के इतने सांसद जीते हैं कि सभी एक बड़ी कार में संसद चले जाते हैं। दूसरी के मां-बेटा बचे तो छोटी कार से संसद चले जाते हैं। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शायद ऐसा भी न हो पाए, क्योंकि चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि कर्ज से तंग आकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कांग्रेस के किसान हितैषी राहुल गांधी लापता हैं। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दी किसान सहकारी चीनी मिल के निर्माण के लिए जो धन आवंटित किया है, उसकी बंदरबांट शुरू हो गई है। अभी मिल का कार्य शुरू भी नहीं हुआ कि 37 लाख रुपये का घोटाला हो गया।


सांसद लालगंज नीलम सोनकर ने प्रदेश सरकार को घोटालों की सरकार बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने भी सपा सरकार को किसान विरोधी बताया। धरने को पूूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, रमाकांत मिश्र, विजय प्रकाश सिंह, विजय नरायन राय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पवन तिवारी, बृजेश यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed