{"_id":"578141614f1c1b6f0c7fd4db","slug":"the-water-level-receded-ghaghra-now-start-trimming","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटने लगा घाघरा का जलस्तर, अब कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटने लगा घाघरा का जलस्तर, अब कटान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
घाघरा में उफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कई दिनों की बढ़ोत्तरी के बाद शनिवार से घटाव दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान शुरू हो गई है। इससे खेती योग्य जमीन घाघरा में समाहित होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर घाघरा के तट पर बसने वाले लोगों को चिंता बढ़ गई है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा कई दिनों की बढ़ोत्तरी के बाद अब घटने लगी है। शनिवार की सुबह आठ बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.91 मीटर और शाम चार बजे 70.83 मीटर दर्ज किया गया।
वहीं डिघिया नाले पर शनिवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 70.05 मीटर और शाम चार बजे 69.94 मीटर दर्ज किया गया। नदी केे जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने जहां राहत की सांसल ली है। वहीं अचल नगर, बगहवा और महुला में कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अचल नगर के देवारा रामसरन दुबे, देवारा श्री नगर, देवारा गोपाल दुबे, देवारा गरीब दुबे में घाघरा कृषि योग्य भूमि काट रही है। देवारा खास राजा के बगहवा में कटान हो रही है और महुला के छितौनी में कृषि योग्य भूमी कट रही है। देवारा अचल नगर के रामधारी, विनोद, राधे, इंदल आदि की जमीनें कट रही हैं। कटान को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत है।