फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The water level of Ghaghra is above the danger point

खतरा बिंदु से ऊपर है घाघरा का जलस्तर

Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ghaghra is above the danger point
रौनापार थाना क्षेत्र मसुरियापुर स्थित नदी में युवक को ढुढते गोताखोर। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर में रविवार को 20 और 29 सेमी घटाव दर्ज किया गया। जलस्तर घटने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। तेजी से हो रही कटान को देख देवारावासी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में रविवार से कमी देखने को मिली रही है। रविवार को डिघिया नाले पर 29 और बदरहुंआ पर 20 सेमी घटाव दर्ज किया गया। गांगेपुर, परसिया के किसान भूमिहीन होने के कगार पर हैं। गांव के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ गया था, जो अब हटना शुरू हो गया है। आराजी अजगरा मसरकी से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग, अजगरा मसरकी से अभनपट्टी संपर्क मार्ग और अजगरा मसर्की से बूढ़नपट्टी संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। महुला गढ़वाल बांध से अभ्भनपट्टी, रोशनगंज, साहडीह, सोनौरा, चक्की, इस्माइलपुर में नाव चलाई जा रही है। नदी खतरे के निशान से डिघिया नाले पर 38 सेमी ऊपर है और बदरहुंआ में आठ सेमी नीचे बह रही है। घाघरा नदी ने गांगेपुर बगहवा में नदी कटान का दायरा बढ़ाते हुए धान व गन्ने की फसल की कटान तेज कर दिया है। शनिवार की शाम डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 71.07 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार को 29 सेमी घटकर 70.78 मीटर हो गया है। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। शनिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.80 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को 71.60 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed