फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The time elapsed, the pothole could not get rid of the city area roads

बीता निर्धारित समय, नहीं गड्ढ़ामुक्त हो सकीं नगर क्षेत्र की सड़कें

Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The time elapsed, the pothole could not get rid of the city area roads
आजमगढ़। सरकार की ओर से 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन शहर से बाहर की बात दूर शहर के अंदर की सड़कें भी गड्ढ़ामुक्त नहीं हो सकीं। गड्ढ़ायुक्त सड़कों पर हिचकोले खाते लोग अपने गंतव्य को पहुंचते हैं। 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है इसकी समाप्ति पर दशहरा मेला लगेगा। जिसके लिए शासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। अगर सड़कों की यही हालत रही तो लोगों को गिरते पड़ते मां के दर्शन करने होंगे।
विज्ञापन

दशहरा मेला के दौरान नगर क्षेत्र में शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों से लोग मेला देखने के लिए आते हैं। इस दौरान जगह-जगह मां दुर्गा के मूर्तियों की स्थापना की जाती है। मेले में आने वाले जहां घूमकर मेले का लुत्फ उठाते हैं वहीं उनके द्वारा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां के दर्शन किए जाते हैं और प्रसाद ग्रहण किया जाता है। भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि नीचे देखकर चलना दूभर हो जाता है। ऐसे में अगर सड़कों की ऐसी ही हालत रही तो लोग गिरकर अपने हाथ पैर तुड़वा सकते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने 15 अक्टूबर तक सड़कों केे गड्ढ़ामुक्त करने का निर्देश जारी किया। लेकिन वाह रे नगरपालिका नगर क्षेत्र की एक भी सड़क को गड्ढ़ामुक्त नहीं कर सकी। जिसका खामियाजा लोगों को आवागमन में भुगतना पड़ रहा है और आने वाले त्योहारों में भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

00000000000000000000000
नगर क्षेत्र की सड़कों का हाल
- नगर का मुख्य मार्ग जो सिविल लाइंस से बड़ादेव, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया होते हुए हर्रा की चुंगी और बिलरिया की चुंगी को जाता है। यह मार्ग तकिया से लेकर मुकेरीगंज तक सड़क की हालत ऐसी है कि इसमें जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कई जगहों पर सड़क की एक परत गायब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर के पुरानी सब्जी मंडी से बदरका जाने वाले मार्ग में विगत लगभग दो वर्ष से गड्ढ़े बने हुए हैं। इन गड्ढ़ों की मरम्मत नहीं हुई इसी बीच जल निगम द्वारा सीवर लाइन से लोगों के घरों को जोड़नें के लिए बनाए गए गड्ढ़े ठीक ढ़ंग से न भरे जाने के कारण इस मार्ग की हालत खराब हो गई है।
- नगर के लाल डिग्गी बंधे से उतरते ही नगर पालिका द्वारा नाली के ऊपर पुलिया का निर्माण कराया गया लेकिन इसके दोनो तरफ सड़क केे बराबर नहीं किया गया। जिसके कारण आए दिन यहां पर दो पहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
- लाल डिग्गी बंधे से से शिब्ली चौराहे तक जाने वाली सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि अक्सर गड्ढ़े से बचने के चक्कर में गाड़ियों का लंबा जाम लगता है। वहीं जलकल विभाग की आफिस के सामने नगर पालिका द्वारा लगाया गया सीवर लाइन का ढ़क्कन सड़क से काफी ऊंचा हो गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय सताता रहता है।
- यही हाल नगर क्षेत्र के हर्रा की चुंगी से कोर्ट जाने वाले मार्ग का भी है। सबसे बुरी हालत मदरसे के सामने है। जहां सड़क में कई गड्ढ़े हो गए हैं। कोर्ट किला रोड तक मार्ग में इतने गड्ढ़े हो गए हैं कि इन्हें गिनना भी मुश्किल है। अक्सर गड्ढ़ों के कारण लोग गिरकर घायल भी होते हैं।

00000000000000000000
नगर का मुख्य मार्ग जो सिविल लाइन से कोतवाली चौक होते हुए हर्रा की चुंगी केे जाता है वह पीडब्ल्यूडी का है। बाकी सारे रोड नगरपालिका के अधीन है शुक्रवार से रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हो रहा है। दो से तीन दिन में नगर क्षेत्र के सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
शुभनाथ प्रसाद, ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed